लोक आस्था सेवा संस्थान के द्वारा 1 दिवसीय प्रशिक्षण

गरियाबंद।लोक आस्था सेवा संस्थान के द्वारा दसरा के सहयोग से यूथ विकास क्षमता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण गरियाबंद में आयोजित किया गया,जिसमे गरियाबंद और छुरा ब्लॉक से 70 किशोरियां और युवा शामिल रहे।इस प्रशिक्षण की शुरुवात सभी यूथ वर्ग के परिचय से करते हुए संस्था अध्यक्ष हेम नारायण मानिकपुरी द्वारा बताया कि समाज क्या है,जिसमें बताया गया कि सभी मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।

लोक आस्था सेवा संस्थान द्वारा यूथ विकास पर दी जानकारी

समाज से आशय है मानव समाज मानव समाज के अंतर्गत दो वर्ग है महिला और पुरुष है फिर काम के आधार पर जातियों का वर्गीकरण किया गया है,जिससे जाति समाज का निर्माण हुआ । प्रकृति ने हमें लड़की और लड़का बनाया है और कोई भेदभाव नहीं किया है लेकिन पित्रसत्तातमक समाज ने महिला और पुरुष में बाट कर कई प्रकार से नियम बना दिए जिससे समाज में समानता नहीं है और स्वस्थ समाज के प्रगति के लिए दोनों वर्गो का सामान होना जरूरी है

फिर दो ग्रुप में विभाजित कर लड़के व लड़कियों के काम को लिखने को कहा गया जिसमे ज्यादा काम लड़िकयां करती है करके निकल आया और लड़को के मुकाबले लड़कियों को स्वतंत्रता कम है जैसे कही आने जाने पर लड़कियों को ज्यादा मना किया जाता है।जबकि लड़को को ज्यादा छूट मिलती है इसके बाद संस्था सचिव लता नेताम ने लड़कियो के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दिया गया

पौष्टिक आहार जरुरी

जिसमे हमारे शरीर के लिए पौष्टिक आहार जरुरी है जैसे की पौष्टिक आहार में प्रोटीन,कार्बोहाड्रेट,और वसा जरूरी है ये सब अंडा मांस,हरी सब्जी और दाल से आते है कई जनजाति वर्ग में अंडा खाना भी प्रतिबंध है जिससे शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व नहीं मिलते और हम बीमार हो जाते है जैसे एनीमिया,जैसे बीमारी हो जाती है और इसके बाद बताया गया लड़का और लड़की एक साथ खेलते है।

increase : हवाई किराये में फिर से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

लेकिन 12 वर्ष के बाद लड़कियों का माहवारी आना शुरू होता जिसके बाद समाज में भेदभाव शुरू हो जाता है और माहवारी के दौरान सही जानकारी नहीं होने के कारण संक्रमण होने का खतरा रहता है जो बड़े बीमारी को जन्म देती है।कई तरह के भेदभाव समाज द्वारा ही निर्मित किया गया है जिसे हम सभी को मिलकर समान रूप से आगे बढ़ना होगा से की स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना होगा और समाज को भी स्वस्थ करना होगा जो भेदभाव उसको मिलकर मिटाना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *