सुरेंद्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
कोरबा/पाली :- 1 जून को पूरे विश्व में, विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके उपलक्ष्य में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग विकासखंड पाली द्वारा ग्राम पंचायत भवन दमिया में विश्व दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पशुपालकों, महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों एवं ग्रामीणों को विश्व दुग्ध दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में डॉक्टर यू .के. तंवर पशु चिकित्सा अधिकारी पाली के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सार्वभौमिक भोजन के रूप में दूध के महत्व को मान्यता देने के लिए हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा की गई थी । एवं दूध से विभिन्न उत्पाद दही, घी, मक्खन,खीरड,बसूंडी, रबड़ी, रसगुल्ला, पनीर, खोया आदि की प्रायोगिक जानकारी दी। व दूध को एक आदर्श भोजन के रूप में माना गया है। यह शरीर के निर्माण के लिए आवश्यक प्रोटीन प्रदान करता है।
डेयरी उद्योग को पहचानने और दूध से मिलने वाले लाभों के बारे मे लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर उपस्थित प्रगतिशील पशुपालक जयकुमार वैष्णव पाली प्रयाग नारायण शांडिल्य दमिया एवं निर्मल शिंदे दमिया को तिलक लगाकर गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधिगण सरपंच ग्राम पंचायत दमिया श्रीमती अनीता जगत क्षेत्रीय जनपद सदस्य विनोद कुमार,पंच सतीशसिंह का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।उक्त कार्यक्रम को डॉक्टर निकिता डहरिया पशु चिकित्सा अधिकारी पाली द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शशिकांत वारे सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पाली अनिल कुमार सूर्यवंशी पशु परिचारक का सराहनीय योगदान रहा।