रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के प्रथम उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव का जिस अंदाज मे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से जुगल बंदी चल रही है,वह कांग्रेस के लिये शुकुन दायक तो है पर भाजपाई इससे सहम सा गये है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई के रायपुर मे सम्पन्न कार्यक्रम में जिस अंदाज में श्री मोदी ने टी.एस.सिंहदेव के कंधे को थप थपाकर कर हालचाल पूछा वह खुशामदीद से ज्यादा शक -सुबह पैदा करने की गुंजाइस वाला था,पर लगता है सिंहदेव और बघेल के बीच आपसी समझ इतनी मजबूत हो गया है की प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात दोनो नेता एक ही गाड़ी मे सवार हो हाउस पहुंचे। कैबिनेट की बैठक मे भी दोनो आपस मे खुसपुसाते नजर आये।लब्बोलवाब ये की जय और वीरू की जोड़ी पूरे फॉर्म मे हैऔर् 2018 का इतिहास 2023 में दोहराने दोनो नेताओं ने कमर कस लिया।जानकारों की माने तो टी.एस.फैक्टर सरगुजा डिवीज़न मे कांग्रेस के लिये कितना मुफीद होगा इसकी पड़ताल मे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की टीम लगी हुई है।लोगों का तो यह मानना है की बघेल और सिंहदेव की जोड़ी 2018 की तरह 2023 मे फिर से सरगुजा संभाग से भाजपा का सूपड़ा साफ करने कमर कस लिये है,तभी तो 8 जुलाई को सरगुजा के लटोरी मे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री बघेल,उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम एक साथ रायपुर हवाई अड्डा पहुंचे और खराब मौसम के कारण यद्यपी हेलीकाप्टर उड़ नहीं पाया पर तीनों नेता मौसम साफ होने का इंतजार करते पौने दो घंटा एयरपोर्ट पर ही रुके रहे।प्रदेश मे 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने C M हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक जिसमे प्रभारी कुमारी शैलजा,प्रदेशाध्यक्ष श्री मरकाम और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के साथ खुद मुख्यमंत्री श्री बघेल व उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव के अलावे कोर कमेटी के सभी मंत्रियों की उपस्थिति में दोनो दिग्गजों के प्रदेशव्यापी दौरे की रुपरेखा बनाई गयी,इस दरम्यान भी श्री बघेल व सिंहदेव एकमत दिखे।बैठक मे तय हुआ की उपमुख्यमंत्री भी प्रदेश व्यापी दौरा करेंगे और दौरे की शुरुआत कबीरधाम जिले से करेंगे जहाँ का प्रभार श्री सिंहदेव के पास है।इस दौरे के लिये जिले के कद्दावर नेता व मंत्री श्री अकबर ने भी सहमति दे दिया है।उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल और उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव दोनो के भरोसेमंद कांग्रेसी नेता श्री अर्जुन तिवारी जो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैँ के द्वारा कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर मे आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन से शुरुआत करना चाह रहे हैँ।ज्ञात हो कि पिछले जून माह कि 27 तारीख को यह कार्यक्रम होना था,पर बताते है कांग्रेस हाई कमांड ने सभी मंत्रियों को बस्तर दौरे पर जाने का सख्त निर्देश दिये जाने कि वजह से कार्यक्रम स्थगित हो गया था।विश्वसनीय व पुष्ट सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव अपने दौरे कि शुरुवात 26 जुलाई को ग्राम रणवीरपुर मे होने वाले भरोसे का किसान सम्मेलन से करेंगे।कबीरधाम जिला प्रशासन के पास उप मुख्यमंत्री के प्रवास की जानकारी शायद पहुँच चुका है।