IMG 20230729 WA0439

बिलासपुर/बिल्हा :- जनपद पंचायत बिल्हा ग्राम पंचायत रहंगी गौठान सूना शहर के भीतर गौठान हैं।गौठान की देखरेख का जिम्मा चौकीदार का है वहीं रहंगी में बने गौठान का मेंटेनेंस जनपद पंचायत करती है। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत रोका-छेका अभियान भी चल रहा है।

IMG 20230729 WA0446

इसके तहत सड़क पर बैठे मवेशियों को उठाकर गौठान या सुरक्षित जगह छोड़ना है। सरकार की इस व्यवस्था के बावजूद शहर की सड़कों पर हर तरफ मवेशी बैठे या खड़े दिखते हैं। मीडिया ने गौठान में व्यवस्था और रोका-छेका पर रहंगी की गंभीरता देखने लिए पड़ताल की।सड़क पर घूम रहे मवेशियों को उठाकर सुरक्षित ठिकाने पर रखने के लिए प्रदेश में रोका छेका अभियान शुरू किया गया है। ब्लॉक ने 19 जून को अभियान शुरू किया।

IMG 20230729 WA0447

मोपका से कई मवेशी उठाकर रहंगी के गौठान में लायें गए।यहां मवेशियों के खान-पान या देखभाल की भी व्यवस्था नहीं है कुछ दिनों पहले तक यहां मवेशी लाए जा रहे थे।अब देखरेख की व्यवस्था नहीं है,जगह कम है। मवेशी रखने के लिए पर्याप्त शेड भी नहीं हैं।गायों को खुले मैदान में रखते है।

IMG 20230729 WA0441

गौठान में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने और बीमार गायों को अलग से रखने के लिए चबूतरा नहीं बनाया गया गायों के लिए यहाँ कोई व्यवस्था नहीं की गई है।बरसात में मवेशी पानी मे भीगते हैं जिससे बीमार होने की आशंका है शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर मवेशी बैठे हैं।

IMG 20230729 WA0441 1

आसपास किसानो के कई क्षेत्रों में लोगों के द्वारा लगाई गई सब्जियां और फसल भी नुकसान कर जाते हैं।सड़कों पर मवेशियों का कब्जा बारिश शुरू होते ही शहर की ज्यादातर सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा है।

IMG 20230729 WA0438

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *