Bilaspur news: बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

पिता ने बेटी को सुला दी मौत की नींद, जानिए क्या है वजह

बिलासपुर. Bilaspur कलेक्टर अवनीश शरण ने भ्रमण कर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की मौके पर प्रगति देखी और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इन संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए अभी से कार्य-योजना तैयार कर लिया जाये ताकि शुरू होने के बाद अनवरत लोगों को इनका फायदा मिलता रहे, बीच में कोई अड़चन न आये। उन्होंने लगभग तीन घण्टे तक शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर एक दर्जन से ज्यादा चल रहे जनसुविधाओं के कार्यां का नजदीकी से अवलोकन किया। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार इस अवसर पर उपस्थित थे।

Bilaspur news: बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया

एएसआई ने किया वकीलों के साथ आक्रामक व्यवहार शिकायत दर्ज

Collector Shri Avnish Sharan कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महिलाओं के उपयोग के लिए बन रहे पिंक स्टेडियम का निरीक्षण कर दौरे की शुरूआत की। बिलासा डिग्री गल्र्स काॅलेज परिसर में 4.37 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने एजेन्सी से महिला खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर इसके बेहतर संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के संचालन के लिए एक समिति गठित करने का सुझाव दिया। आगे मरीमाई मंदिर मार्ग में बन रहे फूटपाथ निर्माण का अवलोकन किया।

सड़क के चैड़ी हो जाने पर बिजली के खंभे बीच सड़क में आ जाने पर मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत किनारे शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके आगे मिनीमाता तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। तालाब के किनारे सवा 7 सौ परिवारों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। तालाब के किनारे आवास निर्माण कर उन्हें पुनर्वास करने की योजना है।

कलेक्टर ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। व्यापार बिहार में उन्हेांने अण्डरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी के काम का अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुराने बस स्टेण्ड में शटल कार पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ये एक प्रकार से अत्याधुनिक पार्किंग है जिसमें कार खड़ी करने के बाद मशीन उठाकर कार को उपर ले जाकर मंजिल में खड़ी कर देगा। करीब 16 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है।

Bilaspur news: बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

स्पोर्टस काॅम्पलेक्स सह मिनी स्टेडियम का अवलोकन

कर्ज लेकर विभिन्न योजनाओं को पूरा करने में लगी साय सरकार-गुप्ता

कलेक्टर ने आगे मल्टीपर्पज स्कूल के समीप निर्माणाधीन स्पोर्टस काॅम्पलेक्स सह मिनी स्टेडियम का अवलोकन किया। पूर्ण होने के उपरांत इसका संचालन पीपीपी माॅडल पर करने का सुझाव दिया। लगभग 22 करोड़ रूपये की लागत से इस एकीकृत खेल काॅम्पलेक्स का शहर के बीच निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अरपा नदी पर पचरीघाट के किनारे बनाये जा रहे हेप्पी स्ट्रीट को भी देखा। उन्होंने सिटी कोतवाली थाने परिसर में निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया। तेजी से काम यहां चल रहे हैं।

बिलासपुर Bilaspur में गोखले नाला पर नये पुल बनाने के निर्देश

महाशिवरात्रि महोत्सव की महाकाल सेना ने की तैयारी

ग्राउण्ड फ्लोर में 46 दुकान भी निकाले गये हैं। तीन मंजिल युक्त भवन में 180 चार पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा इसमें उपलब्ध है। कलेक्टर ने इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक अरपा नदी के दोनों किनारों पर पक्की सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस कार्य के फेज 1 कार्य को पूर्ण कर फेज 2 के कार्य के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अंत में संजय तरण पुष्कर में निर्माणाधीन स्पोर्टस क्लब, मीनोचा काॅलोनी स्मार्ट रोड एवं आगे गोखले नाला को भी देखा। स्मार्ट रोड बनने के बाद गोखले नाला पर बने पुल की चैड़ाई छोटी हो जायेगी। दुर्घटना की आशंका बने रहेगी। इसलिए गोखले नाला पर नये पुल बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *