47 साल के एक्टर साहिल खान ने की दूसरी शादी

मुंबई / एक्टर साहिल खान ने सोशल मिडिया में एक वीडियो शेयर करके अपनी दूसरी शादी की खबर देकर फैंस को दंग कर दिया है। 47 साल के साहिल खान इस वीडियो में अपनी 21 ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी कॉमेडी फिल्मों से पॉपुलर हुए एक्टर साहिल खान रविवार को सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दरअसल, साहिल खान ने एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बताया है कि उनके साथ में बैठी खूबसूरत महिला उनकी पत्नी है। जिसके बाद से सभी उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महिला शक्ति सेवा संस्था द्वारा विधवा और निराश्रित महिलाओं को सशक्त बनाने का किया जा रहा सराहनीय कार्य 

एक्टर साहिल खान ने क्या लिखा वीडियो कैप्शन रोमांटिक में

साहिल खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक बोट की सैर करते दिख रहे हैं। बोट में साथ ही एक महिला है जो साहिल के संग रोमांटिक होती दिख रही है। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि ये उनकी वाइफ हैं। साहिल खान ने लिखा है, “मैं यहां हूं और यह मेरी बेबी है #OneLifeOneLove, अधिक जानकारी के लिए मेरी स्टोरी देखें” इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। अब तक साहिल खान ने अपनी वाइफ को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

जानिए उम्र में है कितना अंतर?

दुष्यंत शर्मा के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि 47 के साहिल ने 21 की गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई है। हालांकि अब तक साहिल की पत्नी की उम्र को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह बात सच है कि दोनों की जोड़ी काफी प्यारी दिख रही है। सभी लोग इस न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

2003 हुई थी पहली शादी निगार खान संग

बता दें कि साहिल खान ने साल 2003 में निगार खान के साथ शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादी टिक नहीं सकी थी। साल 2005 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *