
सरगुजा पुलिस में 142 कर्मचारी में फेरबदल
अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस में व्यापक फेरबदल, 142 कर्मचारी इधर से उधर लोकसभा चुनाव से पहले सरगुजा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सरगुजा पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। दो उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक , 15 प्रधान आरक्षक सहित 142 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
न्योता भोज बहुत सुंदर आयोजन श्रीमती कौशल्या साय
वर्षों से एक ही थाने में जमे पुलिस कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को नगरीय क्षेत्र के थानों में कार्य करने का अवसर दिया गया है। रक्षित केंद्र में कर्तव्यस्थ पुलिस कर्मचारियों को भी थानों में पदस्थ किया गया है।
यातायात शाखा में सेवा दे रहे पुलिस कर्मचारियों को थाना भेजा गया है। थाना और चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मचारी यातायात शाखा में स्थानांतरित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था में अब नए पुलिसकर्मी अंबिकापुर शहर में नजर आएंगे।
सभी थानों से बड़े पैमाने पर आरक्षकों को दूसरे थाने भेजा गया
इसी प्रकार सभी थानों से बड़े पैमाने पर आरक्षकों को दूसरे थाने भेजा गया है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद विजय अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिस कर्मचारियों की पहली तबादला सूची जारी की है इसमें प्रभावित होने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे।
कामकाज का अवसर मिले इस दृष्टिकोण से इस तबादला सूची
सभी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों में कामकाज का अवसर मिले इस दृष्टिकोण से इस तबादला सूची में पुलिस कर्मियों को चिन्हांकित किया गया है। बताते चलें कि सरगुजा जिले में महीनों से प्रधान आरक्षक व आरक्षक स्तर के कर्मचारियों का तबादला नहीं हुआ था।