
3100 प्रति क्विंटल के उपार्जित धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अंतर राशि वितरण कार्यक्रम
कोरबा/पाली :- कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में राशि रु.3100 प्रति क्विंटल के दर से उपार्जित धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अंतर राशि वितरण समारोह कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला का आयोजन दिनाक 12.03. 2024 को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय प्रांगण केराझरिया में आयोजित किया गया।
जिसमे जी पी डिक्सेना वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा कृषक उन्नति योजना के उद्देश्य उससे होने वाले लाभ के बारे में कृषकों को जानकारी दी गयी। मान.विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी के विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम द्वारा क्षेत्र के अन्नदाता कृषको को सम्बोधित करते हुए जल जंगल जमीन की महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया
अचानक दिखे मगरमच्छ से ग्रामीणों मे दहशत
गणराज सिंह कँवर कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत कोरबा द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना से कैसे लाभान्वित होना है के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं सभी कृषको इकेवायसी,आधार साइडिंग कराने हेतु एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गयी।
श्रीमती दुलेश्वरी सिदार जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली द्वारा कृषकों को कृषि विभाग,पशुपालन विभाग एवं उद्द्यानिकी विभाग को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया एवं श्रीमती श्यामा पांडेय जनपद सदस्य द्वारा कृषि विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेन हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में अनिल शुक्ला सहायक संचालक कृषि कोरबा एवं कृषक उन्नति योजना नोडल अधिकारी द्वारा कृषकों को कृषक उन्नति योजना लाइव प्रसारण के साथ-साथ इसके महत्त्व को बताते हुए सम्बोधित किया गया ।
PM Svanidhi Yojana इस योजना से मिल रहा 50 हजार तक लोन
इसके साथ साथ कृषक सम्मलेन कार्यक्रम में नारायण सिंह कृषि स्थाई समिति सभापति ज.प.पाली,अनिल कुमार टंडन जनपद सदस्य हरदीबाजार ज.प.पाली,नीलेश कुमार यादव जनपद सदस्य,श्रीमती अनिता पैकरा जनपद सदस्य,सुधराम अगरिया जनपद सदस्य,चंद्रपाल पटेल जनपद सदस्य,सत्यनारायण पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत केराझारिया,कीर्ति कश्यप एवं अजय जायसवाल उपस्थित थे,साथ ही पाली विकासखंड के किसान मित्र एवं आसपास के लगभग एक हजार किसान कार्यक्रम में उपस्थित थे। जिन्होंने कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी लिए साथ कृषि स्टाल का भ्रमण किये।