
बिलासपुर। सरकारी दफ्तरों में कामकाज के माहौल और अधिकारियों-कर्मचारियों के कामकाज की पोल शुक्रवार को उस वक्त खुल गई जब कलेक्टर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने शुक्रवार को पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग में चल रहे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित 21 अधिकारियों व कार्मिकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।
शैतान बनाम योद्धा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, थमी नहीं अजय देवगन की ‘शैतान’ की रफ्तार
निरीक्षण के दौरान 21 अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शरण ने उपस्थिति पंजी जब्त कर सबकी हाजिरी लगाई। दफ्तर शुरू होने के समय से तकरीबन एक घंटे बाद भी 21 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान: 2025 तक मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य
पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कामकाज की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए शनिवार और रविवार दो दिन सप्ताह में अवकाश देने व प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने का समय निर्धारित किया था। यह आदेश आज भी जारी है। सप्ताह में दो दिन अवकाश लेने के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में कुछ इस तरह की कार्य संस्कृति की झलक दिखाई दी। नाराज कलेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
प्रहार अभियान: 2 व्यक्तियों से 11 लीटर महुआ शराब जप्त
इन अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस
डा अनिल तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी, रघुवीर प्रसाद राठौर सहायक संचालक योजना, पी.दासरथी सहायक संचालक, चंदभान सिंह ठाकुर कार्यक्रम समन्वयक, रामेश्वर जायसवाल कार्यक्रम समन्वयक, मुकेश पाण्डेय कार्यक्रम समन्वयक, राजूकुमार बैगा कम्प्यूटर आपरेटर, एके भीमटे प्रभारी मुख्य लिपिक, माधव तिवारी सहायक ग्रेड दो, सूर्य प्रकाश कश्यप सहायक ग्रेेड दो, हेमंत शर्मा क.ले.प., सुनील कुमार यादव क.ले.प. विजय यादव सहायक ग्रेड तीन, आकाश तिवारी सहायक ग्रेड तीन, अमित यादव सहायक ग्रेड तीन, जसपाल कौर व्याख्याता, प्रभात गुप्ते प्र.सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी,श्रीमती वंदना वर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रांजल सिंह सहायक ग्रेड तीन, जीवन लाल यादव भृत्य और नवमीत गुप्ता भृत्य शामिल हैं।
अपना आधार कार्ड कैसे अपडेट करें: A Step-by-Step Guide