भाजपा में शामिल हुए अनेक कांग्रेस नेता

कोरबा/पाली :- भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को लोकसभा चुनाव में उतारा है। उन्हें प्रत्याशी घोषित किये पखवाड़ा बीत गया और वे लगातार कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार कर रही हैं। उनका प्रवास पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पाली में था उनकी सभा दोपहर दो बजे प्रारंभ हुई तब अनेकों की संख्या मेंं कांग्रेसी मंच की ओर बढऩे लगे,अतिथियों के हाथ में भगवा गमछा दिख रहा था। थाली में तिलक भी सजाया गया था। जब सभा प्रारंभ हुई तो कांग्रेसियों की मंच की ओर जाती कतार ने सबको हतप्रभ कर दिया।

ठगी की शिकार: 2 लाख रुपए का ठगी न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक से

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय उन्हें भगवा गमछा पहनाया

भाजपा में शामिल हुए अनेक कांग्रेस नेता

यहां जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कद्दावर एवं तेज तर्रार नेता एवं जिला महामंत्री शैलेष सिंह के नेतृत्व में अनेकों कार्यकर्ताओं ने भगवा गमछा पहन लिया। सबसे पहले मंच पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गणराज सिंह,जिला महामंत्री एवं एल्डरमेन अनिल सिंह परिहार,जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह आदि अतिथियों के सम्मुख उपस्थित हुए। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं अन्य अतिथियों ने उन्हें भगवा गमछा पहनाया और माला पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

नथिंग फोन (2a) की बिक्री हो गई है शुरु

इसके बाद शैलेष सिंह,जिला महामंत्री,संजय सिंह ठाकुर,नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश(बंटू)चंद्रा,पार्षद मुकेश अग्रवाल,सोना ताम्रकार,सूरज कश्यप,सहित अन्य कई पार्षद,पूर्व एल्डरमेन सहित जनपद पंचायत सदस्य अंजु पांडेय सहित पांच जनपद सदस्य एवं हजारों की संख्या में कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को अतिथियों ने भाजपा प्रवेश कराकर कांग्रेस में खलबली मचा दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरोज पांडेय की यह पहली जीत है कि इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

देश के लिए मोदी ने किया वह अतुलनीय है-शैलेष सिंह

कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में प्रवेश करने वाले दिग्गज नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला महामंत्री एवं तेज तर्रार युवा तुर्क शैलेष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए जो किया,वह अतुलनीय है। उनकी आभामंडल से देश भक्ति झलकती है। अपने परिवार को सामान्य नागरिकों की तरह समझकर देश को परिवार बनाने वाला ऐसा व्यक्तित्व शायद ही देश में कोई राजनेता हैं। गरीबी से उठकर प्रधानमंत्री बने और अब उनकी योजनाओं में अंतिम व्यक्ति को प्राथमिकता में रखा गया है और अब देश मे बदलाव दिख रहा है। मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व के सामने सशक्त होकर उभर रहा है।

आल इंडिया महिला बेसबाल टूर्नामेंट 24 से 28 मार्च तक

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला,बृजेन्द्र शुक्ला,गोपाल साहू,मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर, राजेश चतुर्वेदी,पवन जो पोया,रघुनंदन जायसवाल,कौशल राज,शिव चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह ठाकुर,पवन गर्ग,मनोज शर्मा,भैयालाल जायसवाल,आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *