जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के नैला में महिला कांग्रेस ने किया प्रचार प्रसार
बिलासपुर :- माननीय फूलोंदेवी नेताम राज्य सभा सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार जांजगीर चांपा के लोकसभा प्रत्याशी शिव ड़हरिया जी को प्रचंड मतों से विजय बनाने जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजू शर्मा की कार्यकारिणी के साथ नैला में प्रचार प्रसार किया गया लोकसभा चुनाव की जांजगीर चांपा व शक्ति की प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने माता और बहनों तथा आम मतदाताओं से कांग्रेस के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद अपना समर्थन देने की अपील की प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने कहा कि कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
संस्कार समर कैंप: 40 दिनों तक प्रतिभा उभारने हेतु संस्कार समर क्लासेस का हुआ शुभारंभ
कांग्रेस महिलाओं को 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।
- महालक्ष्मी: सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी।
- आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी।
- शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।
- अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।
- सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी।
महिला कांग्रेस प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने कहा की कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।
बच्चों को आश्रम छात्रावासों में घर जैसा माहौल दें : कलेक्टर
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के नैला में जिला महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजू शर्मा के साथ श्रीमती अनीता तिवारी श्रीमती सुनीता मिश्रा व महिला कांग्रेस कार्यकारिणी शामिल थी।