बिलासपुर। 4 प्रमुख विभूतियों को मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा। मंच पर 100 से अधिक मेधावी स्वर्ण से सम्मानित होंगे। मुक्त विश्वविद्यालय में 6 दीक्षा समारोह होना है। इसे लेकर मेधावियों में जबरदस्त उत्साह है। दीक्षा समारोह का पूर्वाभ्यास पांच जुलाई दोपहर दो बजे होगा। मुख्य सामारोह छह जुलाई की सुबह 10 बजे निर्धारित है। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
जानिए कौन-कौन होंगे अतिथि बिलासपुर के दीक्षा समारोह में
कुलपति डा. बंश गोपाल सिंह के दिशा निर्देश में कामकाज जारी है। समारोह में अतिथियों के रूप में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिचंदन विश्वभूषण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित कई अन्य अतिथि होंगे। दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि को लेकर अभी नाम राज्यपाल के पास है। इसकी घोषणा होना बाकी है। इस साल सबकी नजर मेधावियों के स्वर्ण पदक और चार मानद उपाधि पर होगी।
Big Action attack: उठाईगिरी करने वाले 4 अन्तराज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
भारतीय परंपरा के रंग में रंगेंगे मुक्त विश्वविद्यालय के मेधावी
दीक्षा समारोह का वेशभूषा भारतीय परंपरा के मुताबिक होगी। छात्राएं कोसा साड़ी व छात्र पाजामा कुर्ता में दिखेंगे। विशेष पगड़ी और गले में खास दीक्षा पट्टा होगा। समारोह के 1 दिन पहले रिहर्सल होगा। समारोह में मेधावियों को स्वर्ण मंडित पदक के साथ उपाधि भी प्रदान की जाएगी।
विशालकाय डोम का निर्माण प्रारंभ
विश्वविद्यालय परिसर में विशालकाय डोम का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। वर्षा ऋतु को देखते हुए पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा। तय योजना के अनुसार डोम में करीब 600-700 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया गया कि षष्टम दीक्षा समारोह अनुपम होगा। जानकारी के अनुसार यह समारोह अब तक का सबसे खास होगा।