IMG 20240824 WA0027

बिलासपुर :- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने एस ई सी एल जोन में वर्ष 2024 के सदस्यता सत्यापन में यहाँ के पांच केन्द्रीय श्रम संगठनों में प्रथम स्थान हासिल किया है।

IMG 20240824 WA0025

इस अवसर पर संघ की इस सफलता को एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर में सभी सबसिडरी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जुलूस निकाल कर हर्ष व्यक्त किया।जुलूस के नेतृत्व के लिए कोयला उद्योग प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी जी के साथ अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर,महामंत्री सुधीर घुर्डे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रविंद्र हिमते एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हज़ारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ ढोल नगाड़े और नारेबाजी करते हुए सभास्थल डी ऐ व्ही स्कूल मैदान वसंत विहार पहुंचे। सभास्थल में कार्यक्रम का संचालन ए बी के एम एस एस ई सी एल समन्वयक और संयुक्त संचालन समिति सदस्य सुजीत कुमार सिंह ने किया,उद्घाटन भाषण में प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया एवं इस उपलब्धि को संगठन के प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी जी के कुशल नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल बताते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ के स्थापना के सत्तरवें वर्ष में हमने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है,इसे आगे भी कायम रखना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कोयला उद्योग प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत वर्षों में हमारे संगठन ने लगातार श्रमिक हित में संघर्ष किया है और कोयला श्रमिकों को एक सम्मानजनक वेतन समझौता भी हमारे संघर्ष का परिणाम है।

IMG 20240824 WA0026

हम आगे भी कर्मचारियों के हित और विशेष रूप से ठेका श्रमिकों को सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा दिलवाने के लिए कटिबद्ध हैं कर्मचारियों के खून पसीने की कमाई सी एम पी एफ विभाग में जमा होता है जहाँ सैकड़ों करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है और इसमें अनेक अधिकारी संलिप्त हैं,हमें उनका पर्दाफाश करना है।कोयला श्रमिकों के चिरपरिचित नेता और भारतीय मजदूर संघ के उप महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि कहने को तो कोयला उद्योग में पांच केन्द्रीय श्रमिक संगठन कार्यरत हैं पर श्रमिकों के हित के लिए संघर्ष करने वाला संगठन सिर्फ बी एम एस है,बाकी के श्रम संगठन और उनके नेता अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में ही लिप्त रहते हैं ऊन्हे श्रमिक हित से कोई सारोकार नहीं है,अधिकारी वर्ग भी उनका इस्तेमाल कर उद्योग को हानि पहुंचाने का प्रयास करते हैं। अंत: में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय महामंत्री रविंद्र हिमते जी ने इस उपलब्धि का श्रेय सर्वप्रथम भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता सिर्फ अपना पेट पालने के लिए नहीं वरन राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं, हमारे लिए देश हित प्रथम उसके बाद उद्योग हित और फिर श्रमिक हित की बात करते हैं। हमारा उद्देश्य ही देश के श्रमिक वर्ग में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना है और हम अपने इन्ही कार्यकर्ताओं के मेहनत के फलस्वरूप देश के सबसे बड़े मजदूर संघ के रूप में स्थापित हुए हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आइ एल ओ मे देश के श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र संगठन बने हैं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल,ऐ बी के एम एस के उपाध्यक्ष मजरूल हक अंसारी,मंत्री महेंद्र सिंह सहित सभी सबसीडरी के प्रमुख पदाधिकारी मंचस्थ रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।अंत: में ऐ बी के एम एस के अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर ने आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *