IMG 20241111 WA0037

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर संयम सेवा त्याग व उदारता की प्रतिमूर्ति थी : जनार्दन श्रीवास

आवास कैवर्त/गौरेला पेंड्रा मरवाही :- पेंड्रा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में दिनांक 11 नवंबर को पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रि शताब्दी, 300 वी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पंचायत पेंड्रा के पूर्व अध्यक्ष राम श्रीवास,भारतीय जनता पार्टी जिले के उपाध्यक्ष व सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष नीरज जैन ,उपस्थित थे।साथ ही कार्यक्रम के जिला अध्यक्ष जनार्दन श्रीवास ने अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महापुरुषों के प्रसंग व उनकी जीवनी को देखने समझने और पढ़ने से हम जीवन में श्रेष्ठ मानव का निर्माण कर सकते हैं।

इस कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जीपीएम जिला के,,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,,के जिला संयोजक मथुरा सोनी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम लोकमाता के बारे में विस्तृत जीवन परिचय दिया।और उनके जीवन के अनेक लोक महत्वपूर्ण विषयों पर सर गर्वित उद्बोधन देते हुए यह भी बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर प्रजा पर नहीं बल्कि प्रजा के हृदय पर वात्सल्य मय माता के रूप में शासन करती थी,तभी तो उन्हें,मातोश्री,व,,मातेश्वरी,,कहा गया।

IMG 20241111 WA0038

इसके बाद कार्यक्रम के अतिथि नीरज जैन ने लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग सेवा संयम उदारता व लोक कल्याण के हित में किए गए कार्यों को विस्तार से बताते हुए देश के मंदिरों के जीर्णोद्धार पर विस्तृत विचार व्यक्त किया तत्पश्चात राम श्रीवास ने लोकमाता के त्रि शताब्दी समारोह पर विद्यालय के समस्त भैया बहनों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि लोकमाता द्वारा न्याय व विवेक के साथ प्रजा के सभी वर्ग का जो संवर्धन,उत्थान व विकास किया गया उस पर अपने विचार व्यक्त किये ।उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के साहित्य का देश के सब विद्यालय व महा विद्यालयों में साहित्य उपलब्ध कराया जाना चाहिए।विद्यालय के आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं कार्यक्रम शुभारंभ पर प्राचार्य हेमंत त्रिवेदी ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया ।

और आभार भी व्यक्त किया।विद्यालय की बहनों ने सरस्वती वंदना की और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य रूप से हिमानी सारथी,प्राची साहू,संतोषी चौधरी,मुख्य थे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सुनील पांडे सीताराम सारथी अंगद पांडे आकाश पाठक आचार्य अजय सोनी संतोष दुबे श्रीमती गीता सुनातिवारी आशीष दुबे पूजा सोनी श्रीमती मंदाकिनी गुप्ता व मुस्कान बर्मन उपस्थित थे।सभी भैया बहनों ने पूरे उत्साह से पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर के बारे में सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *