नेतृत्व क्षमता और दरिया दिल की धनी,रेखा मनोज साहू के प्रति बढ़ रही मतदाताओं का रुझान
बिलासपुर :-जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 भरारी से जनपद सदस्य के लिए रेखा मनोज साहू को अपार जनसमर्थन मिल रहा हैं।भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रेखा मनोज साहू की नेतृत्व क्षमता और दरिया दिल से मतदाताओ का रुझान इनके प्रति बढ़ रही हैं। रेखा मनोज साहू एक सफल और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी हैं। वे समुदाय में एक प्रेरणा के स्त्रोत बने हैं। हमेशा जनसेवा में मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। अपने दिल की गहराइयों से दूसरों की भावनाओं को समझते हैं। इनके स्वच्छ छवि और ईमानदारी का जनसमर्थन उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। क्षेत्र के लोगों के लिए नेक कार्य करते रहते है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं।
जनपद पंचायत के कार्यों में से एक सामान्य कार्य,जैसे कि सड़कों का निर्माण,पानी की व्यवस्था,और स्वास्थ्य सेवाओं का रेखा मनोज साहू ने इन कार्यों में विशेष महत्वपूर्ण योगदान दिया है और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार हैं।रेखा मनोज साहू को मिल रहा जनसमर्थन एक अच्छी खबर है,जो दर्शाती है कि लोग रेखा मनोज की नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्ट हैं।
और लोगों को उम्मीद है कि रेखा मनोज साहू अपने क्षेत्र के लोगों के लिए और भी अच्छा काम करेंगे जनपद पंचायत क्षेत्र से जनपद सदस्य प्रत्याशी रेखा मनोज साहू मंडल अध्यक्ष विनोद यादव महिला मोर्चा महामंत्री प्रतिभा यादव के नेतृत्व में और महिला समूह सभी के सहयोग से भरारी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीणों का फूल जन समर्थन मिल रहा है l