नगर पालिका महासमुंद

महासमुंद-  जिले के 06 नगरीय निकाय (03 नगर पालिका, 03 नगरपंचायत) के लिए आज मतगणना के बाद मिला- जुला लेकिन चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। महासमुंद जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका महासमुंद मे बड़ा उलट फेर नजर आया ।

महासमुंद नगर पालिका (सामान्य) से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निखिलकांत साहू ने इतिहास रचते हुए जीत हासिल की है। नगर पालिका महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक एवं दो बार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ विमल चोपड़ा को 3554 वोटो से शिकस्त दी है। महासमुंद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कुल 05 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डों में भाजपा 16, कांग्रेस 08, एवं 06 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं।

जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक गढफ़ुलझर में नकदी संकट, किसान परेशान 

बागबाहरा नगर पालिका (अनुसूचित जाति मुक्त) से अध्यक्ष के लिए कुल 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे, यहाँ से कांग्रेस की श्रीमती खिलेश्वरी तामध्वज बघेल ने भाजपा के शंकर ताण्डी को 877 मतो से हराया है। भाजपा प्रत्याशी शंकर ताण्डी बागबाहरा नगर पालिका से 02 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। बागबाहरा नगर पालिका के 15 वार्डो मे भाजपा के 08, कांग्रेस के 06 एवं 01 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विजयी हुए हैं। सरायपाली नगर पालिका (सामान्य महिला) के अध्यक्ष पद के लिए कुल 03 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे।

सरायपाली नगर पालिका से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरस्वती चंद्रकुमार पटेल ने कांग्रेस की प्रत्याशी वृंदा सुरेश भोई को 4897 मतो से पराजित किया। सरायपाली नगरपालिका के 15 वार्डो में भाजपा के 08, कांग्रेस के 01 एवं 06 निर्दलीय पार्षद विजयी हुवे हैं। तीन नगर पंचायत के चुनाव परिणाम मे तुमगांव नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू ने भाजपा के धर्मेन्द्र यादव को 2974 मतो से पराजित कर विजय प्राप्त किया है। 15 वार्ड वाले नगर पंचायत तुमगांव में भाजपा के 07, कांग्रेस के 04 एवं 04 निर्दलीय पार्षद विजयी हुवे।

नगर पंचायत चुनाव 2025 : निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी(सिल्लू भैया)की ऐतिहासिक जीत

पिथौरा नगर पंचायत के लिए भाजपा के देवेश निषाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी आत्मराम यादव को 369 मतो से हराकर विजय प्राप्त किया। 15 वार्ड वाले नगर पंचायत पिथौरा मे भाजपा के 07 पार्षद, कांग्रेस के 08 पार्षद विजयी हुवे हैं।

बसना नगर पंचायत में भाजपा की डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हुई हैं। बसना नगर पंचायत के 15 वार्डों में भाजपा के 10, कांग्रेस के 03 एवं निर्दलीय 02 पार्षद विजयी हुवे हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिलकांत साहू, देवेश निषाद, श्रीमती सरस्वती चन्द्रकुमार पटेल ने जीत का श्रेय जनता जनार्दन को देते हुवे नगर विकास के लिए कार्य करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *