कलेक्टर अवनीश शरण ने मानसिक विकास एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण

बिलासपुर :- कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शहर के तारबहार (डीपूपारा) स्थित मानसिक विकास एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इसे घरौंदा महिला के रूप में भी जाना जाता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ 25 महिलाएं फिलहाल इसमें भर्ती होकर लाभान्वित हो रही हैं।

स्वैच्छिक संस्था विकास सेवा संस्थान द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इसे मान्यता प्रदान करने के साथ ही संचालन के लिए अनुदान भी दिया जाता है। कलेक्टर ने संस्था की व्यवस्था का अवलोकन किया।

बच्चों को आश्रम छात्रावासों में घर जैसा माहौल दें : कलेक्टर

कलेक्टर अवनीश शरण ने भोजन तैयार कर परोसने के दिए निर्देश

उन्होंने महिलाओं को केन्द्र पर ही भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए ताकि उन्हें ताजा भोजन मिल सके। फिलहाल उन्हें बाहर से भोजन मंगाकर उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था की सचिव श्रीमती अंशु गौड़ ने संस्था की तमाम गतिविधियां एवं दिनचर्या से अवगत कराया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू,परीविक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती रामेश्री भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

कलेक्टर अवनीश शरण ने मानसिक विकास एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *