बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 25 दिसम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 दिसम्बर को रायपुर से सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में कुल-उत्सव समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से बिलासपुर के तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
वे दोपहर सवा एक बजे तिलक नगर में सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव दोपहर पौने दो बजे तिलक नगर से राम सेतु मार्ग के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 01:55 बजे राम सेतु मार्ग में अटल परिसर का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 02:20 बजे राम सेतु मार्ग से अटल चौक, तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।