युवक की हत्या पुलिस ने 4 संदेहियों को लिया हिरासत में

भिलाई। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात 1 युवक की हत्या की घटना हुई है। जांच के बाद पुलिस ने 4 संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास के 14 में से 10 कर्मचारी नदारद

युवक की हत्या मामले में पुलिस कर रही है जाँच 

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वे और हत्या का शिकार हुआ युवक साथ में शराब पीने के लिए मनीष ट्रेवल्स पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में गए थे। रात में सभी ने एक साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपितों ने उसकी बेहरमी से गला घोंटकर और सिर पर पत्थर कुचल उसकी हत्या कर दी। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने छत्तीसगढ़ से 6 खिलाड़ियों का चयन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पोटिया निवासी तोप सिंह (32) के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने मैदान में उसकी लाश देखी और पुलिस को जानकारी दी। पद्मनाभपुर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए उसे चीरघर भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि चारों संदेही और तोप सिंह रविवार की रात को शराब पीने के लिए घटना स्थल पर गए थे। वहां पर शराब पीने के बाद तोप सिंह और चारों संदेहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित होकर चारों संदेहियों ने गला घोंटकर और पास पड़े पत्थर उसके सिर पर पटककर उसकी हत्या कर दी।

कृति-पुलकित की शादी : एक्ट्रेस ने शादी की मुख्य तस्वीरें शेयर की

घटना के बाद वहां से फरार हो गए थे। फिलहाल चारों संदेही हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तोप सिंह मजदूरी का काम करता था और चारों संदेही उसके साथ ही काम करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *