पाली शासकीय नवीन महाविद्यालय कॉलेज के विकास कार्यों में सहयोग की अपील…

IMG 20230531 WA01331

IMG 20230531 WA01331

कोरबा/पाली :- शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली अपनी स्थापना के महज 5 वर्षों में ही आयाम स्थापित करते हुए बी ग्रेड प्राप्त कर चुका है और ग्रेड वन प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास सहित सहयोग की आवश्यकता महसूस किया जा रहा है। प्राचार्य पुष्पराज लांजरस के कुशल निर्देशन में कॉलेज परिवार लगातार प्रयास और पहल कर इस नवीन महाविद्यालय को क्षेत्र का सर्वोत्कृष्ट कालेज बनाने में तन मन से जुटा हुआ है। इसके लिए जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों से भी तन मन धन से सहयोग की अपील की गई है।प्राचार्य श्री पुष्पराज ने बताया कि य़ह महाविद्यालय सही मायने में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित कर रहा है। महाविद्यालय में पढ़ने वाली विद्यार्थियों में 80% छात्राएं हैं ।जो इसी आदिवासी अंचल की है। पाली ब्लॉक मुख्यालय में महाविद्यालय के आरंभ होने से 12वीं के बाद जो छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो जाती थी, बाहर शहरों में जाकर कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पाती थी। पाली में कॉलेज खुलने के बाद उनकी कॉलेज में पढ़ने की इच्छा पूरी हो रही है और अपने भविष्य को उज्जवल बना रही हैं। लेकिन इस संस्था में सुविधाओं और भवन की कमी होने के कारण पूरी क्षमता से काम नहीं हो पा रहा है। आवश्यक संसाधन का अभाव है। इसके बावजूद संस्था ने विगत वर्ष बेंगलुरु नैक टीम के दौरे पर न्यूनतम संसाधन में उच्चतम प्रगति दिखाते हुए बी ग्रेड प्राप्त किया था। य़ह महाविद्यालय अब ग्रेड वन प्राप्त करने के लिए आवश्यक संसाधन सुविधा जुटा रहा है। संस्था मे छात्राओं के लिए गर्ल्स कामन रूम ,NCC रूम, लाइब्रेरी रूम, कान्फ्रेंस हॉल, स्पोर्ट्स रूम,जीमखाना नहीं है। इसके अलावा चार अतिरिक्त अध्ययन कक्ष की आवश्यकता है।जिसके लिए प्रशासन से सहयोग तो प्राप्त हो रहा है साथ ही आमजन से भी यथासंभव सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top