IMG 20240825 WA0008 scaled

बिलासपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में लखपति दीदी के उत्कृष्ट केडरों को सम्मानित किया। इस कार्यकम में बेलपान और बिल्हा की स्व सहायता समूह की लखपति दीदी योजना से लाभान्वित महिलाएं वर्चुअली जुड़ी। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह,सहित अन्य जनप्रतिनिधि,जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान,बिहान के जिला मिशन कार्यक्रम प्रबंधक रामेंद्र सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम में लखपति दीदियों व कैडर्स को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। जिले में योजना के तहत अब तक 13500 स्व सहायता समूह की महिलाएं लखपति दीदी बनी है।

IMG 20240825 WA0010

इस अवसर पर 343 समूहों को 51.45 लाख, 800 समूहों को सामुदायिक निवेश कोष राशि 4 करोड़ एवं 600 समूहों को बैंक लेंकेज राशि लगभग 6 करोड़ रूपए वितरित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक रामेंद्र सिंह ने बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत जिले में 27093 महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को लखपति बनाए जाने हेतु लक्ष्य दिया गया है।

IMG 20240825 WA0011

इस तारतम्य में भारत सरकार,ग्रामीण विकास मंत्रालय,नई दिल्ली राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में राज्य कार्यालय द्वारा 100 दिन कैंपेन हेतु ब्लाक में 100 स्व सहायता समूह सदस्यों को लखपति बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले में इस अवधि में 1050 दीदियां लखपति बनी हैं। सभी संकुल/विकासखंड से लखपति दीदी पहल कार्यक्रम के दौरान बनी लखपति दीदीयों एवं लखपति महिला पहल में कार्यरत उत्कृष्ट कैडरों जिनके द्वारा अधिक से अधिक स्व सहायता समूह सदस्य लखपति की श्रेणी में हों उन्हें जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *