IMG 20230618 WA0002

बिलासपुर/मस्तूरी :- मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत भनेसर के पारा टोला में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जी ने सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान पूर्व विधायक लहरिया ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20230618 WA0003

उन्होंने कहा कि श्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जमाफ किया गया, बिजली बिल हाॅफ किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत किसानों, भूमिहीन मजदूरों के खाते में पैसा डालने का कार्य किया जा रहा है।

IMG 20230618 WA0001

बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने किया है। इस अवसर पर मेघनाथ खांडेकर जी रामेश्वर साहू जी अमर संडे जी शत्रु नायक जी जगमोहन सोनी जी जगदीश जी देवलाल जी सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

IMG 20230618 WA0000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *