IMG 20240828 WA0010

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ अनिवार्य : अमर अग्रवाल 

बिलासपुर :– पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,अमर अग्रवाल ने आज बर्जेस स्कूल,बिलासपुर में पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण के महत्व और पेड़ों की अनिवार्यता पर बल देते हुए शहरवासियों को जागरूक किया।अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संकट एक गंभीर मुद्दा बन गया है,और इसका समाधान सिर्फ पेड़ों की संख्या बढ़ाने से ही संभव है। उन्होंने बताया कि पेड़ न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं,बल्कि वे पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखने,जलवायु परिवर्तन से लड़ने,और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस पौधरोपण कार्यक्रम में बर्जेस स्कूल के छात्रों,शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अमर अग्रवाल ने कहा कि स्कूल के बच्चों को इस प्रकार के अभियान में शामिल करना अत्यंत महत्वपूर्ण है,क्योंकि इससे वे प्रारंभिक अवस्था से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी समझते हैं और भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक बनते हैं।

IMG 20240828 WA0009
उन्होंने बिलासपुरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, गार्डन, और सामुदायिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण तैयार हो सके।

IMG 20240828 WA0008
अमर अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि हर एक पौधा जो आज लगाया जाएगा,भविष्य में एक विशाल वृक्ष बनकर न केवल हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा देगा, बल्कि उनकी सुरक्षा भी करेगा।

IMG 20240828 WA0011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *