जल संसाधन परिसर में फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स जिला समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ
बिलासपुर :- दिनांक 08/12/2024 को जल संसाधन परिसर में फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सर्व प्रथम अध्यक्ष इं बी एन ओझा द्वारा सदन को बताया कि समिति को इं पी सी साहू एवं अशोक गुप्ता के प्रकरण प्राप्त हुए थे जिनका निराकरण किया गया है तथा इं व्ही के सक्सेना के विकलांग पुत्र का प्रकरण इं राजेंद्र दवे द्वारा प्रयास किया जा रहा है इसके बाद जिला समिति द्वारा आयोजित किए अभियंता दिवस,सायबर अपराध जागरूकता,पिकनिक कार्यक्रम एवं तेजस्विनी छात्रावास में कन्याओं एक वर्ष हेतु गोद लेने की जैसे सामाजिक कार्यों की सफलता के लिए साथियों का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात इं राजेन्द्र दवे द्वारा विकलांग बच्चों की पेंशन एवं पेंशन विक्रय पर विस्तार से जानकारी दी।
इस माह जन्मदिन वाले साथी इं डी पी सक्सेना,टी पी पटेल,बी के अग्रवाल,डी पी दुबे,एवं पिछले महीने अनुपस्थित साथी इं टी आर देवांगन,चंद्रहास शुक्ला आदि का बधाई पत्र एवं पुष्प द्वारा सम्मान किया गया इं राजीव नयन शर्मा द्वारा जिला समिति की पारदर्शिता के लिए सराहना की इं शिशिर वर्मा ने प्रांतीय समिति की गतिविधियों की जानकारी,इं एल के गहवई द्वारा फोरम के बारे में विस्तार से चर्चा की इं राम कुमार तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किया एवं इं अरविन्द दिवाकीर्ति द्वारा अभियंता भवन हेतु प्रयास करने हेतु अनुरोध किया तत्पश्चात स्वास्थ्य शिविर एवं नव वर्ष मिलन हेतु चर्चा उपरांत स्वास्थ्य शिविर दिसंबर में आयोजित करने हेतु निर्णय किया संरक्षक इं आर पी शुक्ला ने समस्त विषयों पर चर्चा करते हुए बताया कि इं राजीव नयन शर्मा द्वारा फोरम की तरफ से दो व्हील चेयर देने का निश्चय किया है।
अंत में महासचिव इं.राजेश मित्तल द्वारा आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गई अजकी बैठक में इं.आर पी शुक्ला,सी एल धाकड,आर के दीक्षित,आर एस राठौर, राजेन्द्र दवे,के पी गुप्ता,मानस राठौर,पी डी अग्रवाल, राजेश मित्तल,राजीव नयन शर्मा,सुनील राय,रमाकांत कौशिक,आर डी चेलक,सुनील दुबे,रोहित कुमार साहू,एच सी वर्मा,रविन्द्र मिश्रा,शिशिर वर्मा,सुभाष भांबरी,लक्ष्मी कुमार गहवई,बी एन उपाध्याय,व्ही के सक्सेना,डी पी दुबे, रामकुमार तिवारी,प्रकाश चन्द्र शर्मा,चंद्रहास शुक्ला, रविमोहन,एस पी मिश्रा,के के शुक्ला,अरूण कुमार राय, अशोक कुमार साहू,प्रकाश चन्द्र साहू,अरविंद दिवाकीर्ति, सिराज अहमद खान,अनिल कुमार गुप्ता,जे पी नामदेव, पी आर साहू,ए एस भारद्वाज,टी आर देवांगन,डी पी पाठक,आर पी शर्मा,द्वारिका सिंह क्षत्रि,हेमन्त लाल जैन, एस के जैन,एस एल नायक,दामोदर प्रसाद सक्सेना,वाय एल देवांगन,अनिल सोनी,राजेन्द्र सक्सेना,बी एन ओझा, आर पी विश्वकर्मा,उमाकांत मिश्रा,पी के केशरवानी,टी पी पटेल आदि उपस्थित रहे l